छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 14-1 से दी करारी शिकस्त
26-Oct-2021 09:53 PM 5509
झांसी, 26 अक्टूबर (AGENCY) उत्तर प्रदेश के झांसी में चल रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के छठे दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ की टीम ने हॉकी हिमाचल को 14-1 के बड़े अंतर से हराया। यहां मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के छठे दिन खेले गये छह लीग मैचों में सबसे बड़ी हार का सामना हिमाचल की टीम को करना पड़ा, उसे छत्तीसगढ़ ने 14-1 से बुरी तरह पछाड़ा। हॉकी पंजाब ने हॉकी अरुणाचल को 6-0 से मात दी। पंजाब की दमदार टीम के सामने अरुणाचल की टीम ने बेहद लचर खेल का प्रदर्शन किया और वह एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पायी। चंडीगढ और आंध्र प्रदेश के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में आंध्र की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की। दोनों ही टीमों ने बढ़िया हॉकी का प्रदर्शन किया और मैच में दर्शकों का रोमांच बनाये रखा। उत्तराखंड और पुडुचेरी के बीच खेले गये मैच में कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर पायी और मैच बराबरी पर खत्म हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^