छत्तीसगढ़ डायसिसन महिला सभा का अधिवेशन
09-Nov-2021 01:01 PM 3610
छत्तीसगढ़ |डायसिसन महिला सभा का तीन दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन रायगढ़ में हुआ। इसमें तखतपुर की पीएम सामुएल अध्यक्ष व बिलासपुर की स्मिता बख्श उपाध्यक्ष चुनी गईं। राजधानी रायपुर की अपर्णा कुमार सचिव, नीला मुंडू कोषाध्यक्ष व रूचि धर्मराज सलाहकार बनी हैं।अधिवेशन में बिशप रॉबर्ट अली व सचिव पादरी अतुल आर्थर, कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, सिनाडिकल महिला सभा की अध्यक्ष अनीता पॉल (राजस्थान) और सचिव अर्चना सिंह (नागपुर) भी शामिल हुईं। प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि डायसिसन महिला सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें सलाहकार निवृत्तमान अध्यक्ष अंजना भगत रायगढ़, सचिव रूचि धर्मराज रायपुर व कोषाध्यक्ष एडलीना दास भिलाई बने। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदेश से हर चर्च से एक-एक महिला प्रतिनिधि को लिया गया है। अधिवेशन में बताया गया कि सिनड के फैसले के अनुसार अब डायसिसन कार्यकारिणी में डायसिसन महिला सभा की अध्यक्ष व युवा सभा के अध्यक्ष के पदेन सदस्य होंगे। बैठक में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष चुने जाने पर सामुएल ने कहा कि वे महिलाओं के आत्मिक उत्थान के लिए प्रमुखता से काम करेंगी। समाज के सभी अंगों के सहयोग से ही सामाजिक विकास किया जा सकता है। इसलिए वे सभी अभिन्न अंगों का सहयोग लेंगी। रविवारीय आराधना में बिशप ने प्रभु भोज की पवित्र ब्यारी संपन्न कराई। उन्होंने पदाधिकारियों व नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई। Chhattisgarh Daisison Mahila Sabha..///..session-of-chhattisgarh-daisison-mahila-sabha-327145
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^