शाह-सिंह आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार
11-Apr-2024 09:53 AM 6868
भोपाल, 11 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करते हुए विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री शाह आज मंडला व कटनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर लगभग एक बजे मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा की पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह इसके बाद लगभग तीन बजे कटनी के विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद वे विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं श्री सिंह आज मऊगंज एवं सतना में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री श्री सिंह दोपहर 12 बजे मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा के नईगढ़ी देवतालाब ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर लगभग ढाई बजे सतना जिले की नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^