शाहजहांपुर में भाजपा विधायक के भाईयो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
06-Apr-2024 06:34 PM 8332
शाहजहांपुर 06 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के सगे भाइयों पर अपनी ही बड़े भाई के साथ मारपीट तथा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना निगोही के रहने वाले राघवेंद्र उर्फ मुन्ना तथा राजेंद्र सिंह उर्फ रवि समेत अन्य लोगों ने अपने बड़े भाई रामेंद्र सिंह के खेत पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जब रामेंद्र यह शिकायत थाने करने जा रहे थे तभी पीछे से आकर उक्त लोगों ने गन्ने के खेत में ले जाकर मारपीट की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^