यह चुनाव संविधान को कमजाेर और उसकी रक्षा करने वालों के बीच: रमण सिंह
06-Apr-2024 06:31 PM 5790
प्रयागराज,06 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) की सहमति से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का प्रयास करने वालों तथा इसकाे कमजाेर करने वालों के बीच है। श्री रमण ने शनिवार को कहा कि यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का प्रयास करने वालों और दूसरा इसको कमजोर करने वालों के बीच है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पिछले 10 वर्षों से जो नीति और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जनता उनसे बेखबर नहीं है। पेपर लीक, नव जवानों के साथ छलावा और अग्निवीर जैसे अनेकाे मामलाे को लेकर जनता में आक्रोश है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसकी झलक दिखलाई पड़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^