शांतिपूर्ण दुनिया के लिए अभी उठाएं कदम: गुटेरेस
14-Jun-2025 07:33 PM 6284
संयुक्तराष्ट्र , 14 जून (संवाददाता) संयुक्तराष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतराष्ट्रीय शांति दिवस के लिए अपने संदेश में दुनिया के लोगों से शांति के लिए अपनी भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए ‘ शांतिपूर्ण दुनिया के लिए अभी उठाएं कदम” का नारा दिया है। श्री गुटेरेस ने शांति दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक संदेश में विश्व के लोगों से इस सौ दिन की अवधि में दुनिया को और अधिक शांतिपूर्ण बनाने के लिए अपना व्यक्तिगत योगदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है, ‘ शांति को अगे के लिए नहीं टाला जा सकता- शांति की शुरुआत स्वयं से की जाती है।’ संरा महासचिव ने कहा, “हम सभी में वह शक्ति है जिससे हम तोपों को शांत करने में संबंधों को जोड़ने में और स्थायी परिवर्तन लाने में मदद कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, “अब जब कि हम 100 दिन बाद शांति दिवस मनाने की तैयारी में हैं, हमें विश्व के विस्तार के लिए अपनी भूमिका निभानी है।” गौरतलब है कि शांति दिवस संयुक्तराष्ट्र शांति निर्माण आयोग की स्थाना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आयोग इस साल स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। संयुक्तराष्ट्र के सदस्य देशों ने 20 साल पहले विश्व शिखर सम्मेलन में संघर्ष के बाद देशों को उबरने और पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए शांति निर्माण आयोग की स्थापना की थी। साथ ही सदस्य देशों की स्वैच्छिक सहायता से एक शांति निर्माण सहायता कार्यालय और शांति निर्माण कोष भी बनाया गया। संयुक्तराष्ट्र के तत्कालीन महासचिव कोफी अन्नान ने इस पहल को दुनिया को युद्ध से शांति की ओर ले जाने और संयुक्तराष्ट्र के शांति निर्माण कार्यों की कमियों को पूरा करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^