शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत
20-Feb-2024 09:46 PM 3814
चंडीगढ़, 20 फरवरी (संवाददाता) दिल्ली कूच किसान आंदोलन में पंजाब से लगी शंभू सीमा पर तैनात एक हरियाणा के एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत खराब हो जाने से निधन हो गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ईएसआई कौशल कुमार की अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^