शरीर,मन को शांति प्रदान करता है योगः जयराम
21-Jun-2022 06:57 PM 5862
शिमला, 21 जून (AGENCY) योगाभ्यास व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायक होता है तथा योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन को बनाए रखते हुए शरीर और मन को शांति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज मैदान पर राज्य के आयुष विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के अवसर पर योग क्रियाओं में भाग लेने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीधे प्रसारण के माध्यम से कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन भी सुना। बाद में उन्होंने कहा कि योग तनाव और चिंता दूर करता है और हमें ऊर्जावान बनाए रखता है। यह शरीर में लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के साथ ही श्वसन प्रक्रिया और आंतरिक ऊर्जा के स्तर में भी वृद्धि करता है। प्रधानमंत्री को देश में योग को बढ़ावा देने का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने सम्बोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विचार प्रस्तुत किया था। श्री माेदी ने योग को भारतीय प्राचीन परम्परा के एक अमूल्य उपहार की संज्ञा देते हुए मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य का आह्वान किया था। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, सचिव आयुष राजीव शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^