शिअद ने आनंद कारज एक्ट को लेकर बैठक को तमाशा बता कर खारिज किया
25-Jul-2023 10:41 PM 1311
चंडीगढ़, 25 जुलाई (संवाददाता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आनंद कारज एक्ट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित लोगों द्वारा बुलाई गई बैठक को पूरी तरह से खारिज करते हुये इसे सिख विरोधी ताकतों की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अन्य तथाकथित सिख नेताओं का इस्तेमाल कर खतरनाक साजिश को अंज़ाम देने का प्रयास बताया है। श्री बादल ने आज यहां जारी एक बयान में प्रस्तावित बैठक को एक तमाशा करार देते हुये कहा कि सिखों के धार्मिक विश्वास, सिख प्रथाओं, आंनद कारज सहित सिख जीवन शैली से सम्बंधित किसी भी मामले में सिख कौम का प्रतिनिधित्व करने का कथित अधिकार रखना पंजाब सरकार के अंहकार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्री मान द्वारा आनंद कारज एक्ट में संशोधन की सिफारिश करने हेतु बुलाई गई बैठक सिखों के धार्मिक प्रथाओं और सिख जीवन शैली के बारे भ्रम फैलाने की कथित साजिश का हिस्सा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^