शिकोहाबाद : जयवीर सिंह ने किया 03 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
14-Jan-2024 07:41 PM 6836
फ़िरोज़ाबाद 14 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज 03 करोड़ की परियोजनाओं का लोर्कापण किया। यहां रामलीला ग्राउंड की बाउंड्रीबाल और एक मंचीय कमरे तथा आवगंगा पर सत्संग भवन और टीन शैड का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोकापर्ण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रामलीला कमेटी, आवगंगा कमेडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बहरही है। हर तरफ चंमुखी विकास हो रहा है। वर्तमान में 22 जनवरी का सनातन धर्म को मानने वालों में बेसब्री से इंतजार है। लोग अभी से भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य, दिव्य और अलोकिक मंदिर निर्माण हो चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^