स्वतंत्रदेव सिंह प्रतापगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा मे हुए शामिल
14-Jan-2024 07:48 PM 8350
प्रतापगढ़ 14 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह रविवार को प्रताप गढ़ जिले के ग्राम पंचायत सहेरूआ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग प्रतापी, वीर और राष्ट्रवादी होते है। कुछ दिनों बाद प्रभु श्रीराम के मन्दिर का द्वार खुलने जा रहा है और हमारा पुराना सपना पूरा होने जा रहा है, जिस प्रकार से पूरा विश्व राममय है वैसे ही 22 जनवरी को प्रतापगढ़ भी राममय रहेगा और मिलकर इस पर्व को दीपावली की तरह मनायेगें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^