शिमला में महसूस किये गये भूकंप के हल्के झटके
12-Oct-2024 07:31 PM 1411
शिमला, 12 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला में शनिवार दिन में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीन मापी गयी। भूकम्प के झटके दोपहर बाद 3ः32 बजे कुछ सेकंड तक महसूस हुए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप का केंद्र शिमला के चिडग़ांव इलाके के खशधार में 31.21 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.87 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^