शिंदे ने मराठी विश्व सम्मेलन का उद्घाटन किया
28-Jan-2024 09:33 AM 2290
ठाणे, 27 जनवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में मराठी विश्व सम्मेलन-2024 का उद्धाटन किया है। श्री शिंदे ने नवी मुंबई के सिडको प्रदर्शनी केंद्र में सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए देश की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को बढ़ावा देने में मराठी भाषा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों के साहस और संघर्ष को व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है, और यही वह आधार है जिस पर एक मराठी व्यक्ति बड़ा होता है। इस अवसर पर मराठी भाषा और स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, विधायक मंदा म्हात्रे और मराठी भाषा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रवींद्र शोभने सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। उन्होंने कहा 'मराठी भाषा लोकप्रियता हासिल कर रही है, और इसके प्रति युवा पीढ़ी की पसंद को प्रभावित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'मराठी लेखकों को आज की पीढ़ी की भाषा को समझना चाहिए और ऐसा साहित्य बनाना चाहिए जो भाषा के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता हो।' श्री शिंदे ने कहा कि विश्व आर्थिक मंच के जरिए तीन लाख 53 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश का 'विकास इंजन' है। महाराष्ट्र एक विकसित राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। श्री शिंदे ने कहा, 'हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में दसवें स्थान से पांचवें स्थान पर आ गयी है और हमारा लक्ष्य अपनी अर्थव्यवस्था को विश्व में तीसरे स्थान पर लाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^