शिवराज ने 55 जवानों को दी क्रम से पूर्व पदोन्नति
22-Feb-2023 03:16 PM 1439
बालाघाट, 22 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां 55 जवानों को आऊट आफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया। श्री चौहान ने यहां पुलिस लाईन में जवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि हाक फोर्स एवं पुलिस के जवानों ने कठिन एवं विपरीत परिस्थियों में नक्सलियों को नस्तनाबूद कर उनके नेटवर्क को समाप्त कर दिया है। वर्ष 2022 में 01 करोड़ 18 लाख रुपये के 6 ईनामी नक्सलियों को मार गिराने में हमारे जवानों को सफलता मिली है। ऐसे वीर जवानों की वीरता का सम्मान करने आज मैं बालाघाट आया हूँ। जवानों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूँगा। राज्य सरकार नक्सल उन्मूलन में जान की बाजी लगाने वाले हमारे जांबाज वीर जवानों को क्रम से पूर्व (आऊट आफ टर्न) प्रमोशन देकर उनका सम्मान कर रही है और उन्हें सेल्यूट कर रही है। हम पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों के जज्बे को सलाम करते है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^