विकास यात्रा में प्राप्त आवेदनों का तेज गति से हो रहा है निराकरण: शिवराज
21-Feb-2023 11:52 PM 1958
भोपाल, 21 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्रा अपने अंतिम चरण में है। अब तक विकास यात्रा में प्रदेश के 44 हजार 240 वार्ड और गाँव कवर किए जा चुके हैं। हजारों करोड़ रुपए राशि के लोकार्पण और भूमि-पूजन हुए हैं। प्रसन्नता की बात है कि 6 लाख 71 हजार आवेदनों में से लगभग साढ़े पाँच लाख आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। श्री चौहान आज यहां निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा विकास यात्रा की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उमरिया, इंदौर, बुरहानपुर, डिंडोरी सहित विभिन्न जिलों में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने अन्य जिलों के नवाचारों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश देश में नम्बर एक है। स्वच्छता के अभियान में जुट कर ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छता में अव्वल नम्बर लेकर आएँ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^