शिवराज ने बच्चों से साझा की आज़ादी की कुछ जानी-अंजानी कहानियां
02-Sep-2022 04:31 PM 7274
इंदौर, 02 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर के अभय प्रशाल में ‘तेरा वैभव अमर रहे माँ’ कार्यक्रम में अलग ही अन्दाज़ में नज़र आए। उन्होंने सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चेप्टर का शुभारंभ कर शालेय छात्र-छात्राओं के साथ खुला संवाद कर कुछ जानी अंजानी आजादी की कहानियां बच्चों को सुनायी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान के साथ बच्चों की केमिस्ट्री यादगार बन गयी। अपने बीस मिनट के बच्चों से वार्तालाप के दौरान मुख्यमंत्री देश-भक्ति के रंगों में सभी को भिगोया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को पर्यावरण की रक्षा, सबका सम्मान और विश्व-कल्याण का संकल्प भी दिलाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^