सिंधिया समर्थक मंत्री सिसोदिया का कलेक्टर को पत्र, एसपी की शिकायत
03-Sep-2022 01:38 PM 8386
भोपाल, 03 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के अपने प्रभार वाले जिले शिवपुरी के कलेक्टर को लिखे एक नाराजगी भरे पत्र और इसके बाद पूरे प्रशासन को निरंकुश बताने वाले एक वीडियो ने राज्य के राजनीतिक हल्कों में सरगर्मी पैदा कर दी है। श्री सिसोदिया ने पिछले दिनों शिवपुरी कलेक्टर को स्थानांतरण के संबंध में एक पत्र लिखा है। इसमें वे जिला पुलिस अधीक्षक की शिकायत करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने (एसपी ने) बिना उनके (मंत्री श्री सिसोदिया के) अनुमोदन के थाना प्रभारियों की पदस्थापना कर दी है, जो नियमों के विपरीत और स्वेच्छाचारिता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^