शिवराज ने बिजली गिरने से प्रदेश में नौ लोगों के असमय निधन पर शोक जताया
07-Aug-2022 04:27 PM 2780
भोपाल, 07 अगस्त (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विदिशा, सतना और गुना जिलों में पिछले चौबीस घंटाें के दौरान बिजली गिरने की घटना में नौ लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। आधिकारिक जानकारी में श्री चौहान ने कहा कि विदिशा, सतना और गुना में विगत 24 घण्टों में बिजली गिरने से हुई दुर्घटना में 9 अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^