शिवराज ने कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह के दर्शन कर दी श्रद्धांजलि
16-Dec-2021 06:15 PM 2974
भोपाल, 16 दिसंबर (AGENCY) तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे के कारण शहीद हुए वायुसेना के जांबाज अधिकारी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह के आज भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्थिव देह के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री चौहान ने इस मौके पर कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ दुर्घटना का शिकार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर आज भोपाल आया है। वीर के स्पर्श से यह माटी धन्य हो गयी। उन्होंने कहा कि अंतर्मन व्यथित है, मन अपार पीड़ा से भरा हुआ है। मां भारती ने वीर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के रूप में अपने अनमोल रत्न को असमय खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शौर्य चक्र से सम्मानित, राष्ट्र के गौरव, वीरात्मा वरुण सिंह का कल भोपाल में अंतिम संस्कार पूरे राजकीय एवं सैनिक सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा में मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^