शिवराज ने की कोरोना की समीक्षा बैठक
25-Apr-2022 03:31 PM 3938
भोपाल, 25 अप्रैल (AGENCY) देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कोरोना को लेकर एक अहम बैठक की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहे। बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर प्रजेंटेशन दिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना के केस तुलनात्मक रूप से अधिक हैं, उन पर नजर रखें। लोगों को जागरूक करें। अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्थिति सामान्य है, 52 में से 48 जिलों में एक भी कोरोना प्रकरण नहीं है। प्रदेश के 4 जिलों में आज 4 पॉजिटिव केस आए हैं। अब प्रदेश में कुल 70 एक्टिव केस हैं। मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट 3.6 प्रतिशत है। उन्होंने अधिकारियों से टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^