सिख समुदाय को लेकर चुटकुला : किरण बेदी ने मांगी माफी
14-Jun-2022 10:35 PM 6351
चंडीगढ़ 14 जून (AGENCY) सिख समुदाय के बारे में चुटकुले को लेकर किरण बेदी ने माफी मांग ली है। चेन्नई में एक कार्यक्रम में सोमवार को श्रीमती बेदी ने ‘बारह बजे’ के संदर्भ में विवादित टिप्पणी की थी जिस पर मंगलवार को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, विपक्षी कांग्रेस समेत नेताओं ने आपत्ति की थी और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर उनसे माफी मांगने की मांग की थी। विवाद होने पर श्रीमती किरण बेदी ने दो ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा है कि अपने समुदाय के प्रति उन्हें बेहद सम्मान है। वह बाबा नानक देव की अनुयायी हैं। जो उन्होंने कहा वह खुद अपने पर कह रही थीं क्योंकि वह भी वही हैं, उसे गलत न समझा जाए। उन्होंने कहा है कि उन्हें माफ किया जाए। किसीको ठेस पहुंचाने की बात वह सोच भी नहीं सकतीं। वह सेवा और दयालुता में विश्वास करती हैं। एक गुरद्वारे में अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा है कि उसी दिन उन्होंने सुबह पथ और सेवा की थी। वह हमेशा बाबा से आशीर्वाद मांगती हैं। उनके इरादे को गलत न समझा जाए। अपने समुदाय और धर्म का वह सम्मान करती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^