सिन्हा ने भलवाल जम्मू में ‘ब्लॉक दिवस’ कार्यक्रम में लिया भाग
10-Jan-2024 11:45 PM 5285
जम्मू 10 जनवरी (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को भलवाल में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के एक सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम ‘ब्लॉक दिवस’ में भाग लिया। ब्लॉक दिवस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए लोगों को बधाई देते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि सहभागी शासन को मजबूत करने के लिए जन-भागीदारी अभियान नागरिकों को सशक्त बना रहा है, जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता पैदा कर रहा है और प्रशासन में अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपनी पंचायत को स्वच्छ, रहने योग्य बनाने, 100 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने, हरित स्थान बनाए रखने और सभी सरकारी योजनाओं की 100 फीसदी संतृप्ति के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ पहल करने का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^