सुमित, गोविंद ने एशियाई चैंपियनशिप में जीते कांस्य
10-Nov-2022 10:26 PM 6647
अम्मान (जॉर्डन), 10 नवंबर (संवाददाता) थाईलैंड ओपन 2022 के चैंपियन सुमित और गोविंद कुमार साहनी ने एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारकर कांस्य पदक से संतोष किया। गोविंद को पुरुषों के 48 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकस्तान के संजर ताशकेनबे के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज ने पहले राउंड में ताशकेनबे के कई वार रोके, लेकिन यूथ विश्व चैंपियनशिप 2021 के गोल्ड मेडलिस्ट ताशकेनबे ने अगले दो राउंड में वापसी करके बाउट जीत लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^