सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य कर देते हैं: योगी
05-Apr-2024 10:50 PM 8776
अलीगढ़/बागपत, 5 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार सिर्फ राम को ही नहीं लायी है बल्कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देती है। बागपत और अलीगढ़ जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होने ण्प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए वोट की अपील की। उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर भी जमकर जुबानी हमला बोलते हुये कहा कि डबल इंजन की सरकार में सुरक्षित यूपी का सपना पूरी तरह से साकार हो चुका है। योगी ने कहा “ हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं बल्कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^