टाइगर श्राफ ने पिता जैकी श्राफ के साथ वीडियो शेयर किया
28-Jun-2022 05:08 PM 8748
मुंबई, 28 जून (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने अपने पिता जैकी श्राफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है और उन्हें डैडी कूल बताया है। टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मैं बिग डैडी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ टाइगर ने हार्ट इमोजी और लाफिंग इमोजी भी पोस्ट की हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने पिता को टैग किया है। फैंस को वीडियो के बैकग्राउंड में 'डैडी कूल...' गाना चल रहा है।वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैकी-टाइगर वैनिटी वैन के गेट पर हैं और वहां खड़े होकर दोनों फोटो क्लिक करा रहे हैं। दोनों का अंदाज मस्त लग रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^