तमिलनाडु महिला सशक्तिकरण का प्रतीक : सोनिया
14-Oct-2023 11:52 PM 1544
चेन्नई, 14 अक्टूबर (संवाददाता)कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के अथक प्रयासों के कारण संसद में महिला विधेयक पारित हो सका और यह तमिलनाडु में महिलाओं के सशक्तिकरण लिए एक प्रकाशस्तंभ के रूप में खड़ा है। आज शाम यहां द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए द्रमुक सरकारों और इसके दिवंगत नेता एम.करुणानिधि द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को याद किया। संसद और राज्य विधानमंडलों में महिलाओं 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त करने वाले विधेयक की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि विधेयक हमारे निरंतर प्रयासों के कारण पारित हो गया, लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने केंद्र से यह भी सवाल किया कि विधेयक कब क्रियान्वित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र से महिला विधेयक को तुरंत लागू करने और उन पर होने वाले अत्याचारों पर महिलाओं की सहनशीलता का महिमामंडन करना बंद करने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^