टनल में फंसे हिमाचल के विजय से बात कर जाना हाल चालः ठाकुर
29-Nov-2023 11:56 PM 1354
शिमला, 29 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल में फंसे राज्य के मंडी जिला के रिवाल्सर निवासी विजय कुमार एवं उनके पिता धर्मसिंह से फ़ोन पर बात करके उनका हाल चाल जाना। इसके अलावा श्री ठाकुर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बात की और बचाव अभियान की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजय सिंह समेत सभी 41 श्रमिक पूर्णतया पूर्णतया स्वस्थ्य हैं। टनल में फंसे सभी श्रमिकों और उनके परिवार द्वारा अपूर्व धैर्य और साहस का परिचय दिया। उनके सहयोग की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^