सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता, इलाज, घर पहुंचने तक की मदद: धामी
28-Nov-2023 10:52 PM 4513
सिलक्यारा/देहरादून, 28 नवंबर (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर रात्रि संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। श्री धामी ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में इलाज पर होने वाले खर्च का वहन सरकार करेगी। इनके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की भी व्यवस्था सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के स्वस्थ होने पर सरकार की तरफ से एक एक लाख रुपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा घर जाने तक का पूरा खर्चा भी सरकार वाहन करेगी। इस बीच, प्रतीक्षा के नेता यशपाल आर्य ने भी इस अभियान में लगे भारतीय सेना, राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के जवानों के साथ ही वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और सभी वर्ग के लोगों को अभियान की सफलता के लिए बधाई दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^