तृकां ने गोवा विस चुनाव के लिए दो और उम्मीदवार किए घोषित
27-Jan-2022 11:40 PM 7750
पणजी, 27 जनवरी (AGENCY) तृणमूल कांग्रेस (तृकां) ने गुरुवार को गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। तृकां ने विक्टर गोंसाल्वेस (सेंट क्रूज़) और महेश भंडारी (डाबोलिम) को उम्मीदवार बनाया है। तृकां ने अब तक 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने 11 उम्मीदवार घोषित किए है। उल्लेखनीय है कि गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^