तेजी से बढ़ रही है भारतीय सैन्य क्षमता: नौसेना प्रमुख
28-May-2022 08:31 PM 3587
कन्नूर, 28 मई (AGENCY) नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने शनिवार को कहा कि युद्ध की प्रकृति कई मायनों में एक बदलती घटना है और उसके अनुसार देश की सैन्य क्षमता तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना खतरों का सामना करने में सक्षम है और देश की समुद्री सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तैयार है।. नौसेना प्रमुख ने यहां एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में बंगलादेश, मालदीव, इंडोनेशिया और श्रीलंका सहित 250 कैडेटों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा क्षेत्र तकनीकी विकास का पूरा उपयोग करके आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा,'हमें चुनौतियों को समझते हुए खुद को शिक्षित करने की जरूरत है।' एडमिरल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना युवाओं को सेना में आकर्षित करने के लिए एक मिशन के रूप में शॉर्ट टर्म ड्यूटी शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है और अगले साल से महिला नाविकों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं और पिछले साल 300 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^