02-Feb-2024 08:37 PM
3611
हैदराबाद, 02 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के लोगों ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराने का निर्णय लिया था न कि कांग्रेस को जनादेश देने का।
श्री रेड्डी ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में खम्मम जिले के राजनीतिक नेताओं के पार्टी में शामिल होने के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए फरवरी में गांव से लेकर राज्य स्तर तक आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की।
भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर युवाओं, किसानों, खेतिहर मजदूरों और महिलाओं को शामिल करना है, इस पहल के दौरान 24 घंटे के लिए प्रत्येक भाजपा नेता को ग्रामीण स्तर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
तेलंगाना में बीआरएस के पिछले 10 वर्षों के शासन पर प्रकाश डालते हुए, श्री रेड्डी ने बल देकर कहा कि लोगों ने बीआरएस को हराने का निर्णय लिया था लेकिन कांग्रेस को जीतना आवश्यक नहीं था। उन्होंने कहा कि मुद्दों का समाधान करने में कांग्रेस की क्षमता पर जनता में विश्वास की कमी है।
श्री रेड्डी ने सत्ता में आने से पहले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर बीआरएस शासन के दौरान केसीआर परिवार और बीआरएस विधायकों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने का भी आरोप लगाया।
श्री रेड्डी ने हालांकि,दावा किया कि सत्ता में आने के बाद, कांग्रेस सरकार केसीआर सरकार के दौरान हैदराबाद के आसपास की भूमि से संबंधित अवैध लेनदेन की जांच करने में विफल रही है।
कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर बल देते हुए, श्री रेड्डी ने आगामी संसदीय चुनावों में भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया।
उन्होंने तेलंगाना के सभी वर्गों के सरपंचों, पूर्व सरपंचों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं से देश के लिए भाजपा में शामिल होने का आग्रह किया।श्री रेड्डी ने घोषणा किया कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता फरवरी में गांवों में लोगों से मिलेंगे औस सभी क्षेत्रों के लोगों से पार्टी में शामिल होने का आग्रह करेंगे।
उन्होंने तेलंगाना और देश के लोगों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए बीआरएस और कांग्रेस पार्टियों के खिलाफ एकजुट होने की वकालत की। श्री रेड्डी ने बल देकर कहा कि भाजपा का किसी अन्य पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह कांग्रेस और बीआरएस दोनों पार्टियों से समान दूरी रखती है।...////...