हिमाचल में सतलुज नदी में लुढ़की कार, तीन की मौत
02-Feb-2024 08:30 PM 5722
शिमला, 02 फरवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में कार के सतलुज नदी में गिरने से दम्पति समेत तीन की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। अपर शिमला के कुमारसेन तहसील में एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। कार में किन्नौर के पांच लोग सवार थे। इनमें दम्पति भी शामिल था। हादसे में दम्पति और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल व्यक्ति को रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा गुरुवार रात लुहरी-सुन्नी मार्ग पर हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^