तेलंगाना में कहीं-कहीं गर्मी बढ़ी
10-Mar-2022 08:44 PM 8479
पुणे, 10 मार्च (AGENCY) तेलंगाना में कहीं-कहीं गर्मी बहुत बढ़ गयी और यहां के नालगोंडा इलाके में सबसे अधिक तापमान 39़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। गुजरात, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, राजस्थान, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। विदर्भ के कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रात का तापमान गुजरात में कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के कई स्थानों पर, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, बिहार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में करनाल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को 08़ 30 बजे से गुरूवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। राजस्थान और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर,पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात , मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू -कश्मी, लद्दाख, छत्तीसगढ़,सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु,तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^