तेलंगाना में तापमान बढ़ा
08-Mar-2022 11:23 PM 3217
पुणे, 08 मार्च (AGENCY) तेलंगाना में कहीं-कहीं गर्मी बढ़ी है और नालगोंडा में सबसे अधिक तापमान 38़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। नागालैंड के कई स्थानों पर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र,कच्छ, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। तटीय कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, गुजरात में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर वे सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रायलसीमा के कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रात का तापमान गुजरात के अधिकांश स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण, गोवा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मराठवाड़ा, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा और रायलसीमा में अधिकतर हिस्सों में तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तापमान सामान्य से 1़ 6 से 3़ 0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी मध्य प्रदेश, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को 08़ 30 बजे से मंगलवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^