थैलेसीमिया से निपटने पर जोर
08-May-2024 08:56 PM 6246
नयी दिल्ली 08 मई (संवाददाता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने थैलेसीमिया की समय पर पहचान और रोकथाम के महत्व पर जोर दिया है। श्री चंद्रा ने बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए कहा कि सही समय पर थैलेसीमिया की रोकथाम करके ही इस बीमारी के बोझ को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “ थैलेसीमिया से निपटने के लिए समय पर पता लगाना और रोकथाम सबसे प्रभावी रणनीति है।” देश में थैलेसीमिया के लगभग एक लाख मरीज हैं और हर साल लगभग 10 हजार नए मामले सामने आते हैं। उन्होंने स्क्रीनिंग के माध्यम से समय पर पता लगाकर तत्काल निदान पर जोर दिया। श्री चंद्रा ने कहा कि अभी भी बहुत से लोग इस बीमारी से अनजान हैं। यह जरूरी है कि इस क्षेत्र के सभी पक्ष थैलेसीमिया पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने इसे अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और गतिविधियों में शामिल किया है। थैलेसीमिया एक वंशानुगत रक्त विकार है जिसके कारण शरीर में सामान्य से कम हीमोग्लोबिन होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^