08-Nov-2021 12:58 PM
6870
छत्तीसगढ़ |में नक्सलियों के खिलाफ लिंगमल्ली कैंप से सुबह बड़ा आपरेशन लांच होना था और सुबह जल्दी 4 बजे उठकर जवानों को आपरेशन की तैयारी करनी थी। लेकिन उससे ठीक पहले अचानक कैंप में ताबड़तोड़ गोली चलने लगी और अफरा-तफरी मच गई। साथ ही जवानों को लगा कि नक्सली हमला हुआ है लेकिन बाद में स्थिति साफ हुई।
आरोपित जवान रितेश रंजन को पकड़ लिया गया, तब तक कैंप के दो जवान शहीद हो गए थे, बाकी बुरी तरह घायल हो गए। सभी को सीमावर्ती प्रदेश आन्ध्रप्रदेश के भद्राचलम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू हुआ। लेकिन वहां पर दो और जवान की मौत हो गई। बाकी एक की स्थिति सामान्य है और दो को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया। कैंप के लिए आइजी सुदंरराज पी, कलेक्टर विनित नंदनवार व एसपी सुनील शर्मा रवाना हो चुके हैै।
सोमवार अलसुबह करीब 3 बजे अचानक लिंगमपल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप में गोली चलने लगी, जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जवानों को लगा कि नक्सली हमला हुआ है क्योंकि यहां पर नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन सुबह लांच वाला था। लेकिन थोड़ी देर में स्थिति स्पष्ठ हो पाई और आरोपित रितेश रंजन को पकड़ लिया गया।
जानकारी के मुताबिक दो-तीन दिन पहले आरोपित रितेश रंजन व जवानों के बीच हल्की नोक-झोक हुई थी। आरोपित रितेश रंजन वेना रहानाबाद बिहार का रहने वाला है। बाकी जवान राजमनी यादव समरध भोजपुर बिहार, धनी संतोवंती कईमूर बिहार, धमेन्द्र कुमार गुरूरा रोहतास बिहार, राजीव मंडल डेबगराम नाडिया वेस्ट बंगाल निवासी है, इनके साथ थोड़ा सा विवाद हुआ था।
इसके कारण रितेश रंजन ने इन सोऐ हुए जवानों पर गोली चला दी, जिसके कारण दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। और बाकी 5 जवानों को सीमावर्ती प्रदेश भद्राचलम लाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और जवानों ने दम तोड़ दिया। उसके बाद दो जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया। साथ ही घटना स्थल कैंप के लिए हेलीकाप्टर से आइजी सुंदरराज पी, एसपी सुनील शर्मा व कलेक्टर विनित नंदनवार रवाना हो गए है। और आरोपित को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ जारी है।
एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अलसुबह दुर्भाग्यजनक घटना घटित हुई है, जिसमें सीआरपीएफ के 4 जवान की मौत हो गई और 3 जवान घायल है। इसमें से दो को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। साथ ही आरोपित जवान रितेश रंजन को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
Naxal operation
fire..///..the-jawans-were-about-to-go-on-the-naxal-operation-before-that-the-fellow-jawan-opened-fire-326979