टिकट कटने से नाराज सपा प्रत्याशी राजेश कश्यम ने थामा भाजपा का दामन
04-May-2024 06:39 PM 2899
शाहजहांपुर 04 मई (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी का आखिरी समय पर पर्चा खारिज होने और ज्योत्सना गौड़ को पार्टी से उम्मीदवार बनाने से नाराज राजेश कश्यप अपने समर्थकों के साथ शनिवार भाजपा कार्यालय पहुंच वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के नेता राजेश कश्यप ने 22 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल किया था। लेकिन शुरुआत से ही इस बात की चर्चा थी कि शाहजहांपुर लोक सभा सीट से सपा अपना प्रत्याक्षी बदल सकती है।आखिरी समय पर सपा से ज्योत्सना गौड़ ने पर्चा दाखिल करा दिया। राजेश कश्यप से सपा ने अपना सिंबल वापस ले लिया जिसके चलते उनका पर्चा खारिज कर दिया गया।हरदोई जिले की रहने बाली ज्योत्सना गौड़ अब सपा से प्रत्याक्षी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^