उप्र में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिल रही है पेंशन: योगी
31-Oct-2022 09:17 PM 4364
लखनऊ, 31 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के शासन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनकी सरकार ने दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाने का कार्य किया, जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये सालाना मासिक पेंशन के रूप में मिल रही है। योगी ने कहा कि सरकार सभी के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ एक नए भारत की कहानी को कहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकलांग शब्द को दिव्यांग कह कर एक नया जोश दिव्यांगजनों में भरा है। उन्होंने कहा, “मैं इन सभी का सम्मान करता हूं कि अपनी तकलीफ को भुलाकर दिव्यांगजन देश और समाज के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^