उप्र सरकार का दावा : लक्ष्य के करीब पहुंचा ‘अमृत मिशन’
27-Oct-2022 09:48 PM 5736
लखनऊ, 27 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरों व कस्बों में बुनियादी सुधार और सुविधाएं पहुंचाने के लिए शुरू की गई ‘अमृत मिशन योजना’ को युद्धस्तर पर लागू कर इस अभियान को मंजिल तक पहुंचाने का दावा किया है। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार इस मिशन के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। सरकार का दावा है कि प्रदेश में इस मिशन के तहत स्वीकृत कुल 279 परियोजनाओं में से 211 को पूर्ण कर लिया गया है। पूर्ण हुयी परियोजनाओं की कुल लागत 5288.29 करोड़ रुपए है। वहीं, 68 परियोजनाओं पर अब भी कार्य चल रहा है, जिनमें से 43 परियोजनाओं को आगामी 6 माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^