उत्तर प्रदेश के अभ्युदय व अनुरुद्ध के बीच होगी बालक वर्ग की खिताबी भिड़ंत
10-Apr-2025 11:29 PM 2256
लखनऊ 10 अप्रैल (संवाददाता) शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज और आठवीं वरीय पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया को डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में बालक वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अभ्युदय व अनुरुद्ध ने जीत से फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के अभ्युदय ने शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज के खिलाफ 6-3, 6-4 से उलटफेर भरी रोमांचक जीत दर्ज की। अभ्युदय ने तेज सर्विस के साथ उम्दा शॉट खेलकर प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। हालांकि रोहिन राज ने वापसी की कवायद में बेहतरीन स्ट्रोक खेले लेकिन उनके पास लय पाने के सीमित अवसर थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^