उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड
17-Feb-2022 09:06 PM 8632
पुणे, 17 फरवरी (AGENCY) उत्तराखंड में कहीं-कहीं कड़ाके की ठंड का असर रहा जबकि पंतनगर में सबसे कम तापमान 4़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान सौराष्ट्र, कच्छ में कई स्थानों पर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, विदर्भ में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, असम, मेघालय के अधिकांश स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कई स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, मणिपुर और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। तमिलनाडु, कन्याकुमारी: पेचिपराई, पेरुंचनी, चित्तर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लॉन्ग आइलैंड,पोर्ट ब्लेयर, सिक्किम-मंगन, सिंघिक और संकल्प, केरल इडुक्की, चेरुथोनी में बुधवार को 08़ 30 बजे से गुरुवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी। इस दौरान विदर्भ में आंधी-तूफान का असर रहा। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। पटियाला 25 मीटर, अमृतसर में 50 मीटर, गंगटोक में 200 मीटर, करनाल और दार्जिलिंग में 500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^