संजय राउत का राज्यसभा से निलंबन हो : तुषार भोसले
16-Feb-2022 11:38 PM 7535
नासिक, 16 फरवरी (AGENCY) भाजपा आध्यात्मिक अघाडी प्रमुख आचार्य तुषार भोसले ने बुधवार को राज्यसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय राउत को उच्च सदन से तत्काल निलंबित करने की मांग की। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक दिन पहले भाजपा और उसके नेताओं पर कई आरोप लगाए थे। पत्र में श्री भोसले ने कहा है कि समय-समय पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले राज्यसभा सदस्य श्री राउत को संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है इसलिए उन्हें उच्च सदन से निलंबित किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^