वैज्ञानिकों ने पूर्वोत्तर भारत में खोजा पत्ते का 2.4 करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म
17-Jun-2025 10:08 PM 6278
नयी दिल्ली, 17 जून (संवाददाता) भारत में पुरावनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञों ने देश के पूवोत्तर क्षेत्र में एक खास प्रकार के वृक्ष के पत्ते का जीवाश्म प्राप्त किया है, जिससे दक्षिण एशिया में 2.4 करोड़ वर्ष पहले पुष्प-पादप विविधता पर नया प्रकाश पड़ सकता है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि लखनऊ के बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) के अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने पत्ते के इस जीवाश्म का पता लगाया। यह जीवाश्म कोयले की एक खान में कोयले की गहन परतों के बीच मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^