विद्यालय में आनन्दायक शिक्षण के लिए निर्माण किया जाये वातावरण-कल्ला
23-May-2022 11:02 PM 3324
जयपुर, 23 मई (AGENCY) राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा आरईआई समिट-22 का आज यहां आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अपने उद्बोधन में आरईआई सहयोगियाें से आह्वान किया कि वे इस प्रकार की पहल करे कि बच्चा विद्यालय आने पर आनन्द की अनुभूति करें। हम बच्चों को नैतिक मूल्याें से संस्कारित करें ताकि वे सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी हो तथा सुयोग्य नागरिक बन सके। उन्होंने महिला शक्ति को स्वावलम्बी बनाने पर जोर दिया गया। शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने इन संस्थाओं द्वारा विभाग को दिये जा रहे सहयोग की प्रशंसा की। साथ ही सस्थाओं से राजकीय विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के विकास में सहयोग के लिए आग्रह किया गया। इन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है कि हम अपने बच्चों को क्या शिक्षा दे रहे है। समिट में संस्था प्रतिनिधियों एवं जिले के अधिकारियों ने समीक्षात्मक चर्चा के दौरान अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल द्वारा जिले के अधिकारियों को आरईआई पार्टनर्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर फील्ड में गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियों का मूल्यांकन होना चाहिए ताकि संस्थाओं के कार्यो की उपादेयता सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को सह-शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो। आरईआई समिट-22 में 29 संस्थाओं द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में फील्ड में किये गये कार्यो का प्रस्तुतीकरण दिया गया। समिट में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^