विदेशी मुद्रा भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.2 अरब डॉलर पर
18-Aug-2023 06:44 PM 4218
मुंबई 18 अगस्त (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी होने से 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 99.9 करोड़ डॉलर की बढ़त लेकर 534.4 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर कम होकर 44.3 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर की गिरावट लेकर 5.1 अरब डॉलर रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^