विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर
29-Oct-2021 09:25 PM 4252
मुंबई 29 अक्टूबर (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले लगातार दो सप्ताह की तेजी गंवाकर 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.49 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 641 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 85.3 करोड़ डॉलर गिरकर 577.09 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 13.8 करोड़ डॉलर कम होकर 38.44 अरब डॉलर पर आ गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^