विधानसभा में सदन की बैठकें बढ़ाने की आवश्यकता: देवनानी
27-Jan-2024 09:01 PM 8444
मुंबई, 27 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सदन की घटती बैठकों के कारण उसमें सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा नहीं हो पाती है, अतः संविधान की भावना के अनुसार कार्यपालिका के विधायिका के प्रति उत्तरदायी होने के सिद्धांत को लागू करने के लिए हमें सदन की बैठक की संख्या में वृद्धि करने की आवश्यकता है। श्री देवनानी शनिवार को मुंबई के महाराष्ट्र विधानभवन में चल रहे 84वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के पहले दिन आयोजित सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा समितियों का गठन दलीय आधार पर न करके सदस्यों की योग्यता, रुचि और विशिष्ट अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए किया जाना चाहिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^