विजयन उपचार के लिए अमेरिका जायेंगे
18-Apr-2022 07:26 PM 1417
तिरुवनंतपुरम 18 अप्रैल (‌वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चिकित्सा जांच तथा दो सप्ताह के उपचार के लिए 23 अप्रैल को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री का इलाज मिनेसोटा में रोचेस्टर के मेयो अस्पताल में होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की अमेरिका यात्रा के लिए 23 अप्रैल से लेकर दस मई तक के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गयी है। गौरतलब है कि अमेरिका में उपचार के लिए मुख्यमंत्री का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने हालांकि इससे पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता ऑनलाइन माध्यम से की थी। इससे पहले जनवरी में मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी टी कमला तथा निजी कर्मचारी वी एम सुनीश के साथ इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^