विपक्ष को डराने के लिये भाजपा करती है सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग: अखिलेश
15-Mar-2024 09:05 PM 4793
लखनऊ 15 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और बदनाम करने के लिए कर रही है और इनके माध्यम से पूँजी घरानों से वसूली भी कर रही है। श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि तमाम कम्पनियों से चंदा के नाम पर जो वसूली की गई है वह न होती तो कम्पनी के तमाम कर्मचारियों की तनख्वा बढ़ती। उन्हें बोनस मिलता, नई नौकरियां मिलती लेकिन भाजपा तो पीडीए का हक मारने के लिए आरक्षण खत्म कर रही है। प्राईवेट वालों का सारा प्राफिट भाजपा इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से हजम करने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^