विपक्षी दल धर्म और संविधान विरोधी: योगी
03-Feb-2024 11:23 PM 3395
कन्नौज 03 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कन्नौज में विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने श्रीराम मंदिर का विरोध कर साबित कर दिया था कि उनकी हिंदू धर्म और भगवान श्रीराम में कोई आस्था नहीं है। सपा ने कन्नौज में संविधान रचयिता डा भीमराव अंबेडकर के नाम से चल रहे मेडिकल कॉलेज से उनका नाम हटाकर उनका तिरस्कार किया था। मुख्यमंत्री ने बोर्डिंग मैदान पर स्थानीय सांसद सुब्रत पाठक के पिता स्व ओमप्रकाश पाठक की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान 351 करोड़ की 59 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया ।। मुख्यमंत्री ने कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के पिता स्व. ओम प्रकाश पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि पर नमन किया। उनकी याद में सांसद द्वारा प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और ट्राईसाइकिल दिये जाने की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^